शिक्षक नियुक्ति का ज्ञापन दिया
जसवंतपुरा. पावटीगांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर डीईओ को ज्ञापन भेजकर आदर्श रामावि पावटी चार साल से रिक्त पड़े प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2010 में प्रधानाध्यापक मानसिंह का स्थानांतरण हो जाने के बाद से यहां पर प्रधानाध्यापक का पद रिक्त पड़ा है तथा वित्त व्यवस्था संबंधी चार्ज किसी के पास नहीं होने के कारण विद्यालय के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर डीईओ से शीघ्र ही यहां पर प्रधानाध्यापक नियुक्त करने की मांग की है।