पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौर ऊर्जा लाइट बंद होने से ग्रामीण परेशान

सौर ऊर्जा लाइट बंद होने से ग्रामीण परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसवंतपुरा| तहसीलमुख्यालय पर ग्राम पंचायत की ओर से लाखों रुपए खर्च कर लगाई गई सौर ऊर्जा लाइटें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। जिसके कारण ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सौर ऊर्जा लाइटों के बंद रहने से ग्रामीणों को जंगली जानवरों का भय बना हुआ है। कई बार ग्रामीणों ने इसको लेकर ग्राम पंचायत में लिखित मौखिक रूप से अवगत भी कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गौरतलब है कि कस्बे के आस पास घना जंगल होने से आए दिन आबादी क्षेत्र में भालू जाते हैं। जिससे कई बार ग्रामीण उनका शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों का रात के अंधेरे में जंगली जानवरों के डर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सौर ऊर्जा लाइट सुचारु कराने की मांग की है।