- Hindi News
- बैंक में स्टाफ की कमी से करना पड़ रहा घंटों इंतजार
बैंक में स्टाफ की कमी से करना पड़ रहा घंटों इंतजार
जसवंतपुरा. कस्बेमें स्थित एसबीबीजे बैंक में इन दिनों विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ग्रामीण खाता खुलवा रहे हैं,जिससे हर समय यहां भीड़ जमा रहती है इस कारण नियमित पैसा जमा करवाने या निकलवाने वाले ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है। कैशियर हेंमंत कुमार जीनगर ने बताया कि बैंक में स्टॉफ की कमी के कारण कस्टमर को इंतजार करना पड़ रहा है कस्बेवासियों ने बैंक के उच्चाधिकारियों से स्टाफ बढ़ाने की मांग की है।