पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज 59 पंचायतों पर ग्राम सभाएं

आज 59 पंचायतों पर ग्राम सभाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मागांधी नरेगा इंदिरा आवास योजना के तहत 2015 में हुए कार्यों लेखों के सामाजिक अंकेक्षण के लिए गुरुवार को जिले की 59 ग्राम पंचायत पर ग्राम सभाएं होंगी।

जिला कार्यक्रम समन्वयक मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तृतीय चरण में 11 फरवरी को चूरू ब्लॉक के दुधवाखारा, देपालसर, नाकरासर, पीथीसर, बूंटिया, बालरासर आथूणा, बीनासर, भामासी मोलीसर बड़ा में ग्राम सभा होगी। इसी दिन रतनगढ1 ब्लॉक के रतनादेसर, नूवां, पडि़हारा, लोहा, रतनसरा, बछरारा, जांदवा, टिडियासर में, तारानगर ब्लॉक के झा.कांधलान, भनीण, धीरवास, कालवास, बनियाला, नेठवा में, सुजानगढ़ ब्लॉक के शोभासर, नोरंगसर, मुरड़ाकिया, बोबासर बीदा., मलसीसर, हरासर में ग्राम सभाएं आयोजित होगी। इसी प्रकार सरदारशहर की ढाणी पांचेरा, डालमाण, आसपालसर बड़ा, बिल्यूबास रामपुरा, बोघेरा, बुकनसर छोटा, फोगा भरथरी, मेहरासर उपाधि., मेहरी राज., बुकनसरा बड़ा, रातुसर, शिमला में, राजगढ़ ब्लॉक की भैसंली, नवां, रामपुरा, हमीरवास, गुगलवा, थिरपाली, नीमां, नोरंगपुरा, जसवंतपुरा, बींजावास, डोकवा, रतनपुरा, लम्बोर बड़ी, राघा बड़ी में तथा बीदासर में घंटियाल बड़ी, लालगढ, बम्बू, ईंयारा में ग्राम सभाएं होगी। इसी प्रकार चूरू ब्लॉक की ग्राम पंचायत आसलखेड़ी में 18 फरवरी, रतनगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाबूसर तथा तारानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुचावास, मेघसर, ढाणी कुम्हारान, बायं, अलायला भालेरी में 25 फरवरी को सामाजिक अंकेक्षण के संबंध में ग्राम सभा होगी।

खबरें और भी हैं...