सांड के हमले से घायल युवक की मौत
जसवंतपुरा | कस्बेके निकटवर्ती कलापुरा गांव में कुछ दिन पूर्व सांड के हमले में गंभीर घायल हुए दो व्यक्तियों को उपचार के लिए गुजरात रेफर किया था। लेकिन एक घायल ने तो उसी दिन बीच रास्ते में दम तोड़ दिया था। जबकि दूसरा घायल युवक चार दिन से गुजरात के अस्पताल में भर्ती था। जिसकी सोमवार को मौत हो गई। घटना के अनुसार मोहनभारती पुत्र भबूतभारती एवं नरपतसिंह पुत्र सांकलसिंह निवासी कलापुरा दोनों अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दरम्यान बीच रास्ते सांड ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया था। मोहनभारती ने उसी दिन गुजरात ले जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया था।
जबकि नरपतसिंह की सोमवार को मौत हो गई।