पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन ग्राम पंचायतों में भामाशाह शिविर का समापन

तीन ग्राम पंचायतों में भामाशाह शिविर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकारकी महत्वाकांक्षी भामाशाह योजना के तहत पंचायत समिति जवाजा की काबरा, बलाड़, मालपुरा आिद ग्राम पंचायतों में चार दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविरों का ग्रामीणों ने बढ़-चढ कर फायदा उठाया। काबरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आईटी सेंटर पर आयोजित किए गए चार दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर में कुल 1425 नामांकन दर्ज किए गए।

शिविर प्रभारी टॉडगढ़ तहसील के नायब तहसीलदार नरेन्द्रसिंह पंवार ने बताया काबरा ग्राम पंचायत के 1425 महिला मुखियाओं का भामाशाह नामांकन किया गया। शिविर में 356 व्यक्तियों के आधार कार्ड के लिए बनाए गए आैर साथ ही 175 नये बैंक बचत खाते खुलवाने की कार्यवाही की गई। शिविर प्रभारी पंवार ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में सहायक प्रभारी रमेश तुनगारिया, गिरदावर हामसिंह पंवार बाबूसिंह चौहान सहित अन्य विभागीय टीमों और सरपंच सोहनी देवी, समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच भैरूसिंह, स्वयंसेवक सुरेन्द्रसिंह गुलाबसिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। इसी प्रकार मालपुरा में शिविर प्रभारी टॉडगढ तहसीलदार भंवर सिंह चौहान के ने बताया कि ग्राम पंचायत के आईटी सेन्टर पर आयोजित चार दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर के प्रथम तीन दिन में 716 महिला मुखियाआंे से जुड़े 2237 व्यक्तियों का भामाशाह नामांकन एवं 180 जनों का आधार नामांकन किया गया। वहीं सहायक शिविर प्रभारी चिम्मन लाल और संजय जैन ने बताया कि तीन दिवस में पीसी जैन की यूको बैंक टीम ने 74 नये बचत खाते खोलने की कार्यवाही की। शिविर में प्रथम सत्यापक आईएलआर संतोष कुमार एवं ग्राम सेवक गोविन्दसिंह चौहान और अन्य विभागीय टीमें एवं सरपंच नरेन्द्रसिंह ने शिविरार्थियों को अपेक्षित कार्यवाही हेतु सहयोग किया। प्रभारी ने बताया कि मालपुरा में शिविर के अंतिम दिन बुधवार को 191 महिला मुखिया से जुड़े 640 सदस्यों का भामाशाह नामांकन तथा 50 व्यक्तियों का आधार नामांकन कर उन्हें लाभान्वित किया गया। चार दिवसीय शिविर में कुल 2877 नामांकन दर्ज हुए। इसी प्रकार बलाड ग्राम पंचायत के आईटी पर आयोजित हो रहे भामाशाह नामांकन शिविर का फायदा उठाने के लिए ग्रामीणों का हुजुम लगातार उमड रहा है। शिविर प्रभारी अधिकारी बीडीओ राजबाला मीणा ने बताया कि कार्यवाहक नायब तहसीलदार प्रवीण आर्य और गिरदावर मिट्ठन लाल जोधावत धर्मसिंह रावत की राजस्व टीम, कृषि पर्यवेक्षक लक्ष्मणसिंह रामप्रसाद वैष्णव, प्रथम सत्यापक