पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ता सप्ताह शुरू मगर नहीं आया केरोसीन

उपभोक्ता सप्ताह शुरू मगर नहीं आया केरोसीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवोंमें उपभोक्ता सप्ताह को लेकर राशन की दुकानों पर ग्रामीण उपभोक्ताओं का तांता लगा रहा है। लेकिन, इसबार गांवों में राशन की दुकानों पर करोसीन नही मिलने से उपभोक्ता निराशा लौट रहे है। इधर खाद्य सुरक्षा के गेहूं का स्टॉक पूरा नहीं आने के कारण उपभोक्ता को एक माह छोड के दूसरे माह में गेहूं मिल रहा है। जिससे खाद्य सुरक्षा के उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुसार हर पात्र को हर माह 5 किलोग्राम गेंहू मिलना था, लेकिन इस अधिनियम की पालना ही नही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा के उपभोक्ताओं को 5 किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट 2 रूपये से और बीपीएल को दो माह की चीनी 13.50 से, अन्तोदय 35 किलाेग्राम गेहूं 2 रूपये प्रति यूनिट उपभोक्तागों को वितरण किया जा रहा है। राशन की दूकानों पर इस माह करोसीन नहीं आने से उपभोक्ताओं को दोहरी मार पड रही है। इससे लेकर टॉडगढ़ जवाजा क्षैत्र के ग्रामीणों ने इस बढ़ती हुई समस्या के समाधान की प्रशासन से मांग की है।

जवाजा.खाद्य‌ सुरक्षा का गेहूं केरोसीन नही मिलने पर विरोध जताते उपभोक्ता।