पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द हवाओं ने ठिठुरया

सर्द हवाओं ने ठिठुरया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें पांच-छह दिनों में तापमान में गिरावट आने से सर्दी का असर बढ़ गया है। शनिवार को पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। वहीं दिनभर सर्द हवाएं भी चलती रही। सुबह-शाम के समय हल्की सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन का असर रहा। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए ऊनी वस्त्रों का सहारा लिया।

इधर गांवों में सर्दी से बचाव के लिए ग्रामीणों ने चौपालों पर अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। सर्दी बढ़ने से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। सुबह और शाम को चल रही सर्द हवाओं से बाजारों में ऊनी वस्त्रों की दुकानें भी सज गई हैं।

जलनेलगे अलाव: सर्दीका असर बढ़ने से लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। खासकर गांवों में रात्रि को लगने वाली चौपालों पर अलाव जलाकर लोग देर रात सर्दी के बचाव का जतन कर रहे हैं। अब सर्दी का असर मॉर्निंग वाक पर भी पड़ रहा है।