मारपीट का मुकदमा दर्ज
जवाजा|जवाजा थानाक्षैत्र के गोहाना में शुक्रवार को दो पक्षों में किसी पुराने विवाद को लेकर आपस में मारपीट करने पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। एएसआई सुखराम चौधरी ने बताया कि गोहाना निवासी सुरजसिंह पुत्र नारायणसिंह रावत अपने खतों से चारा लेकर जा रहा था कि इस दौरान रास्ते में गांव के ही सीतादेवी प|ी फतेहसिंह,देवीदेवी प|ी सेाहनसिंह,शांतिदेवी प|ी छोगसिंह,मंजू पुत्री फतेहसिंह,रेखा पुत्री फतेहसिंह,फतेहसिंह पुत्र छोगसिंह आदि आरोपियों ने मिलकर सुरजसिंह के साथ मारपीट कर दी। इस पर सुरजसिंह ने थाना पहुंचकर मारपीट करने की शिकायत देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।