पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉडगढ़ में लड़खड़ाई बीएसएनएल की सेवाएं

टॉडगढ़ में लड़खड़ाई बीएसएनएल की सेवाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टॉड़गढ़कस्बे में पिछले कई दिनों से भारत संचार निगम लिमिटेड की अनदेखी के कारण उपभोक्ताओं निगम की बेहतर सेवाओं का लाभ नही मिलने से निगम के प्रति कस्बावासियों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय थाने के पास स्थित निगम का एक मोबाइल टॉवर है जो कि अधिकांशतय बंद रहने से आसपास के हजारों उपभोक्ताओं को आए-दिन संचार सेवाओं की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में संचार सेवा का एक मात्र जरिया बीएसएनएल ही होने से उपभोक्ताओं को किसी हादसे के हाेने पर पुलिस प्रशासन को सूचना देने में परेशानी होती है। जबकि कस्बे में राजकीय सामुदायिक अस्पताल, पुलिस थाना, तहसील,स्कूल और पर्यटक स्थल होने के बावजूद निगम कर्मी लापरवाही बरत रहे है। इस संबंध में निगम के उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद आज तक समस्या जस की तस ही बनी हुई है। कस्बावासियों ने संचार सेवाएं सुचारू करवाने की मांग की है।