पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालिंजर माता के दरबार में खनके डांडिया

कालिंजर माता के दरबार में खनके डांडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाजा|मगरा केहाथीगीरी पहाड़ पर स्थित प्राचीन कालिंजर माता धाम पर शारदीय नवरात्रा में भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारे लगी रहती है। माता के नवरात्रा पंडाल में रोजाना सतरंगी रोशनी में डीजे साउंड पर फिल्मी धुनों के साथ डांडियों की खनक पर नृत्य करते भक्तों को देखने के लिए देर रात तक भक्तों की भीड़ जुटी रहती है। गुजाराती गरबा डांस और डाडियों की खनकनाहट को निहारते भक्त देर रात तक झूमते है। रविवार को माता के दरबार में भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। हर साल आसपास के क्षैत्र में नवरात्रा का विशाल पूर्व कालिंजर माता के दरबार में हर्षोल्लास के समनाया जाता है। इस बार श्री कालिंजर माता रानी के धाम पर शारदीय नवरात्रा में रात-दिन श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी है। मगरा क्षैत्र में कालिंजर माता धाम आस्था का प्रमुख केन्द्र बन चुका है।