पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाईयों ने किया उपाध्याय को याद

भाजपाईयों ने किया उपाध्याय को याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाजा| जवाजातालाब की पाल पर गुरुवार को भाजपा मंडल की आेर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 99वीं जयंति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शंकरसिंह रावत ने कहा कि उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्रधर्म को समर्पित रहा ऐसे महापुरूष उपाध्याय के जीवन से सबक लेना चाहिए। विधायक रावत ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवरसिहं बुजारेल, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह अनाकर,महामंत्री भोमसिंह बलाड़, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह बंजारी,भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष गणपतसिंह आसन आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।