पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी युगल की मौत पर सीआईडी सीबी ने की जांच

प्रेमी युगल की मौत पर सीआईडी सीबी ने की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाजा | जवाजाथाना क्षैत्र में डेढ़ साल पहले प्रेमी युगल की एक साथ हुई मौत के मामले में बुधवार को सीआईडी सेबी के एएसपी नरेन्द्र सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना करके मृतकों के परिजनों से पूछताछ की। सीआईडी सेबी के एएसपी सिंह ने बताया कि जवाजा थाना क्षैत्र में गत वर्ष 21 मार्च को माल के चौड़ा गांव के घने जंगलों में लसाडिया निवासी मृतका पूजा रावत (18) पुत्री भीमसिंह देवेन्द्रसिंह (21) पुत्र वैनसिंह रावत के शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले थे। मृतकों के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। इस मामले में दोनों मृतकों के परिजनों ने जवाजा थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच में मृतक दोनाें अलग-अलग शादीशुदा थे। सीआईडी सेबी के एएसपी सिंह ने जवाजा थाना पहुंच कर थाना प्रभारी पारसमल मामले की जांच करने वाले एएसआई नंदकिशोर से भी मामले से जुड़े बिंदुआें पर पूछताछ की।