पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह नामांकन में नहीं बरतें कोताही

भामाशाह नामांकन में नहीं बरतें कोताही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाजापंचायत समिति के लोटियाना ग्राम पंचायत के आईटी सेंटर पर आयोजित भामाशाह नामांकन शिविर के समापन के मौके पर बुधवार को प्रधान किशन महाराज ने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि भामाशाह नामांकन में किसी भी प्रकार की कौताई नही बरते।

प्रधान महाराज ने शिविर के अंतिम दिन ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू होते हुए जन समस्याएं भी सुनी। सरपंच लीला देवी ने प्रधान महाराज को भामाशाह नामांकन से वंचित परिवारों के लिए एक बार फिर विशेष शिविर लगवाने की मांग की। सरपंच लीला देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गत 12 सितम्बर से प्रारंभ हुए भामाशाह शिविर में ग्रामीणाें ने बढ़-चढ़ कर नामांकन करवाए है। सरपंच लीला देवी ने बताया कि शिविर प्रभारी पंचायत समिति विकास अधिकारी राजबाला मीणा के समय-समय दिए दिशा-निर्देश से अधिकारी कर्मचारियों को नामांकन करने में सुविधा मिली। शिविर में ग्रामीणों की भीड़ नियंत्रण करने के लिए जवाजा थाना प्रभारी पारसमल भी मय जाब्ता कई बार आए थे। इस दौरान सरपंच लीला देवी प्रधान किशन महाराज ने लोटियाना के सोनियाना चौड़ा में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान से संचालित हो रहे रूम-टू-रीड कार्यक्रम के तहत पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए संस्थाप्रधान से स्कूल में पोषाहार अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

स्कूलका निरीक्षण : जवाजाब्लाॅक में अगोर लोटियाना (सोनियाना चौड़ा) के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में संचालित हो रहे रीड-टू-रूम कार्यक्रम का बुधवार को प्रधान किशन महाराज ने निरीक्षण किया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पुस्तकालय कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं सहयोग के लिए एनजीओ दिशा आरसीडीसी के रूम-टू-रीड कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। संस्था प्रधान मदनसिंह रावत ने बताया कि प्रधान महाराज ने कार्यक्रम का निरीक्षण करके बच्चों से सवाल-जवाब किए। इस दौरान प्रधान महाराज के साथ सरपंच लीला देवी ने स्कूल का पोषहार की जांच भी की और बच्चों से पोषाहार की उपलब्धता को लेकर पूछताछ की।

जवाजा. सोनियानाचौड़ा की स्कूल में निरीक्षण करते हुए प्रधान महाराज सरपंच।