दो साल में भी नहीं मिले राशनकार्ड
जवाजा|राज्य सरकारकी ओर से नए राशनकार्ड बनाने के लिए दो साल पहले कई दिनों तक ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाया गया था। इस अभियान में ग्रामीणों से आवेदन लिए गए लेकिन दो साल बाद भी ग्रामीणों को नए राशनकार्ड नहीं मिले। शिविर के बावजूद कई ग्रामीणों के राशनकार्ड दुरुस्त भी नहीं हाे पाए। पंचायत समिति की ओर से 35 ग्राम पंचायतों में नए राशन कार्डो के लिए आवेदन फार्म भरवाए गए थे। पंचायत समिति पर नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिए गए। आवेदन लेने के बाद भी उपभोक्ताओं को राशन कार्ड नहीं मिल पाए है। जिससे उपभोक्ताओं को पुराने राशन कार्डो पर ही राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं के राशन कार्ड फटे हुए है और राशन साग्रमी लेने के दौरान राशन डीलर से भी कहा-सुनी होती है। राशन कार्डो में कम्प्यूटर की गलतियों को सुधारने के लिए पंचायत समिति कार्यालय पर शिविर लगाए गए थे,लेकिन सभी राशन कार्डधारियों की गलतियों को नहीं सुधारा गया और शिविर समाप्त हो गया। पंचायत समिति,जवाजा के बीडीओ राजबाला मीणा का कहना है कि पंचायत समिति क्षेत्र में जिन लोगों के अभी तक राशन कार्ड नहीं बने है या उन्होंने आवेदन नहीं किए हैं ऐसे लोगों के राशन कार्ड आवेदन भामाशाह नामांकन शिविर में लिए जाएंगे और राशन कार्ड बनाए जाएंगे।