पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावठ से काश्तकार खुश

मावठ से काश्तकार खुश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाजा| उपखंडक्षेत्र में रविवार देर शाम को अचानक बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई। मावठ होने से किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद है। मावठ रबी की फसल में अमृत का काम कर रही है। मावठ से सबसे ज्यादा फायदा गेंहूंं, जौ और चने की फसल को हुआ है। इस बार गेंहू की बुआई लक्ष्य के अनुरूप नहीं हुई है। मावठ होने से बारानी क्षेत्र में बंपर उत्पादन की उम्मीद जगी है। मावठ से जौ-गेहूं की फसल में सिंचाई की बचत मानी जा रही है। वहीं चने में अब सिंचाई की जरूरत नहीं रहेगी।