पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदम सिंह निर्विरोध बने जवाजा पंचायत उपप्रधान

पदम सिंह निर्विरोध बने जवाजा पंचायत उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाजा| पंचायतसमिति जवाजा के उप प्रधान पद के लिए पदमसिंह सुहावा निर्विरोध चुने गए। इसके लिए रविवार सुबह 10 बजे पंचायत समिति मुख्यालय में बैठक आयोजित हुई। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम भगवती प्रसाद ने बताया कि बैठक में जवाजा क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। सुबह 11 बजे पंचायत समिति उपप्रधान पद के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा सुबह 11.30 बजे हुई। पदमसिंह सुहावा के निर्विरोध निर्वाचित होने से मतदान नहीं कराया। निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने पदमसिंह को जवाजा पंचायत समिति उपप्रधान घोषित किया।

पहलीबार मिला प्रतिनिधित्व का मौका : पंचायतसमिति में पहली बार सुहावा ग्राम पंचायत को उप प्रधान के रूप में भाजपा नेता पदमसिंह रावत को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। नव निर्वाचित उप प्रधान पदमसिंह ने बताया कि अब तक सुहावा ग्राम पंचायत से वह पहले जनप्रतिनिधि होंगे जो पंचायत समिति में उप प्रधान का चुनाव निर्विरोध जीते। इससे पहले वह ग्राम पंचायत में सरपंच रहते हुए सुहावा में अनेक विकास कार्य करवाएं और हमेशा जनता के हित के लिए लड़ाई लड़ते रहे। उप प्रधान पदमसिंह ने यह भी बताया कि प्रधान गायत्री रावत और उनकी पूरी टीम विकास की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करने के लिए जल्द ही पंचायत समिति में बैठक का आयोजन करेंगी। उन्होंने बताया कि जवाजा पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों में बिना भेद-भाव के विकास कार्य करवाएं जाएंगे। जनता को अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएंगा।

सरपंचोंने किया स्वागत : नवनिर्वाचित प्रधान गायत्री रावत और उप प्रधान पदमसिंह सुहावा का जवाजा पंचायत समिति के सरपंचों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच रतनसिंह शाहपुरा, उपसरपंच शीला देवी, कैलाश चंद, किरण काठात, रमेश जाट, गीता देवी बलाड़, कानाराम गुर्जर, गणपतसिंह दुर्गावास, नवाबुद्दीन, विजेन्द्र सिंह, रमेश लाल आेमप्रकाशसिंह, श्रवण लाल सेन, मुन्नीदेवी सरवीना, मीरादेवी सुरडिया, श्रवणीदेवी, जसवंतसिंह, विजय लक्ष्मी बंशीवाल उपसरपंच मांगी देवी, मीरा देवी बडकोचरा, रेखा कंवर, पार्वती देवी काबरा, योगिता देवी, ताज मोहम्मद, बतूल बानो, संगीता राठौड़, सीमा गहलोत, राधादेवी सूरजपुरा सहित अन्य मौजूद थे।

पदमसिंह