पंचायत चुनावों के लिए बनने लगा माहौल
गांवोंकी सरकार चुनने के लिए भले ही तिथि तय नहीं हो पाई हो, गांव के जन प्रतिनिधियों ने पूरा चुनावी माहौल बना दिया है। संभावित प्रत्याशी के तौर पेश कर जन प्रतिनिधि ग्रामीण लोगों के मान मनौवल में लग गए हैं। संभावित उम्मीदवार अभी से अपना फील्ड तैयार करने के लिए ढाणी गांव में कैंपेनिंग करने में लग गए हैं। थड़ी पर चाय की चुस्की के साथ चौपालें लग रही हैं। दल बनाकर घर-घर जाकर लोगों से मेलजोल बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लगे हुए हैं। क्षेत्र पंचायत में वार्ड पंच, सरपंच बनने वाले उम्मीदवार अपने दस्तावेज तैयार करवाने में जुटे हैं।
पहले विधानसभा, लोकसभा निकाय और अब पंचायत चुनाव में बाजी मारने के लिए भाजपा पूरी तैयारी कर रही है। शनिवार को जयपुर में हो रहे सम्मेलन के बहाने भाजपा ने कार्यकर्ताआें को एकजुट कर लिया है वहीं कांग्रेस को प्रदेश नेतृत्व से पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने का इंतजार है। ब्लॉक कांग्रेस ने अभी तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय नहीं किया। पंचायत चुनाव में लगभग दो माह का समय है। भाजपा जहां सदस्यता अभियान और वसुंधरा राजे सरकार का एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में बड़ा सम्मेलन कर रही है। दोनों विषयों को लेकर भाजपा ने अपने सदस्यों को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने जिला प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। जिला प्रभारी मंत्री वासुदेव देवनानी और जिला प्रभारी संगठन संजय शर्मा को बनाया है।
प्रशासन लगा चुनाव की तैयारियों में
कार्यकारिणी भी तैयार कर ली
पंचायत समिति क्षेत्र में
36ग्राम पंचायतें
133 गांव हैं क्षेत्र में
एकनई ग्राम पंचायत का गठन
19पंचायत समिति सदस्य
4 जिला परिषद सदस्य
प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य भी किया जा रहा है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के संबंध में 20 दिसंबर को अधिसूचना जारी हो सकती है। पंचायती राज संस्थाओं के लिए मतदान 17 जनवरी, 21 जनवरी और एक फरवरी को हो सकता है। आयोग की ओर से पुलिस विभाग को भेजी गई संभावित तिथियों के अनुसार ही तैयारी हो रही है। पंचायती राज चुनावों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभी संभावित कार्यक्रम ही तैयार किया गया है। इसलिए इन तिथियों में अदालती प्रक्रियाओं के चलते बदलाव संभव है।
क्षेत्र में चुनावी माहौल