मनरेगा श्रमिक मिले कम, मेट नशे में धुत्त
जवाजा| प्रधानगायत्री रावत ने बुधवार को ग्राम पंचायत किशनपुरा देवाता में मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किशनपुरा में मेट शराब के नशे में धुत्त मिला और अटल सेवा केंद्र पर सचिव नदारद था। प्रधान ने इसके अलावा कई जगह मस्टररोल के मुताबिक श्रमिक नहीं मिले। जानकारी के अनुसार किशनपुरा में सिंचाई विभाग से कार्य करवाया जा रहा था। मौके पर 40 में से मौके पर 36 श्रमिक ही मिले। पांच पीपली से भैसापा रोड पर पटरी की भराई कार्य मेट सुरजीत सिंह की मस्टररोल में 60 श्रमिक में से 46 श्रमिक ही उपस्थित मिले। वहीं मेट गणपत सिंह मस्टररोल मे 70 श्रमिक मे से 60 श्रमिक ही मिले ठाकर वस से राजेन्द्रा गांव तक सड़क का निर्माण कार्य मेट ज्ञान सिंह के 50 श्रमिक में से 45 श्रमिक ही मिले वही मेट चन्दन सिंह के पास मास्टरोल के आधार पर 50 श्रमिक मे से 39 ही उपस्थित मिले देवाता ग्राम पंचायत बाडिया नग्गा मे मानरेगा के तहत धर्म तलाई देवजी की नाडी खुदाई का कार्य के दौरान 45 श्रमिक में से मौके पर 13 श्रमिक अनुपस्थित थे मेट कमला के 50 श्रमिक में से 9अनुपस्थित मिले निरीक्षण के दौरान 330 श्रमिक मे से 70 श्रमिक अनुपस्थित पाए गए इस पर किशनपुरा पंचायत के रोजगार सहायक हेम सिंह को पाबंद किया गया।