- Hindi News
- बिजली गिरने से मवेशियों की मौत, उपकरण जले
बिजली गिरने से मवेशियों की मौत, उपकरण जले
अतीतमंडगांव में रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान एक किसान के घर पर एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से गाय और बैल की मौत हो गई और हजारों के घरेलू विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय पूरा परिवार मकान के बाहर कुछ दूरी पर बने छपरे में बैठा हुआ था अन्यथा को कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद रातभर पूरा परिवार दहशत में रहा। सुबह होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रशासन को हादसे की सूचना देकर मौके पर बुलाया। प्रशासन ने मौका मुआयना करके मृत गाय बैल का मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाने की बात कही। पूर्व उप सरपंच बीरम सिंह गहलोत ने बताया कि अतीतमंड निवासी पीड़ित किसान नारायणसिंह पुत्र सवाईसिंह रावत के घर पर रविवार देर रात 8 बजे एकाएक बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। इससे घर के पास ही बंधी एक दुधारू गाय और एक बैल की मौत हो गई। जबकि नारायणसिंह के एक बंद कमरे में रखे एक टीवी, डिक्स, बिजली का मीटर और करीब सौ मीटर केबल जलकर खाक हो गई। वहीं बंद कमरे में रखे विद्युत उपकरणों को जलाकर बिजली बंद दरवाजे को तोड़कर बाहर निकली। इस कारण मकान का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
मुआवजादिलवाने की मांग: हादसेमें पीड़ित नारायणसिंह के घर पर हुए नुकसान को लेकर ग्रामीणों प्रशासन से मुआवजा दिलवाने की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी ने सदर थाना पुलिस और पशु चिकित्सक को फोन करके बुलाया। पूर्व उपसरपंच बीरम सिंह गहलोत, दयालसिंह माता का थान, पप्पू , कालू सिंह, चैनसिंह रावत, दुष्यंतसिंह, विक्रमसिंह, दुर्गासिंह आदि ग्रामीणों की मांग पर पटवारी ने मौका रिपोर्ट बनाकर प्रशासन से उचित मुआवजा दिलवाने की बात कही।