- Hindi News
- भामाशाह कार्ड वितरण योजना का करेंगी शुभारंभ
भामाशाह कार्ड वितरण योजना का करेंगी शुभारंभ
मुख्यमंत्री आज अजमेर में
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे सोमवार को अजमेर से भामाशाह कार्ड वितरण एवं लाभ हस्तांतरण योजना का शुभारंभ करेंगी। मुख्यमंत्री अजमेर के विधि कॉलेज भवन, मूक-बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय तथा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक वार्ड का भी लोकार्पण करेंगी। इस दौरान जन सभा का आयोजन भी होगा। मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पर पहुंचेंगी। वहां से सीधे सीधे पटेल मैदान आएंगी। यहां पर राज्य सरकार की भामाशाह कार्ड वितरण एवं लाभ हस्तांतरण योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
शेष| पेज 10
राजेवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीसांगन पंचायत समिति के भांवता, किशनगढ़ पंचायत समिति के हरमाड़ा, रूपनगढ़ के करकेड़ी एवं जवाजा में भी भामाशाह कार्ड वितरण एवं लाभ हस्तांतरण योजना का शुभारंभ करेंगी। मुख्यमंत्री पटेल मैदान से ही राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के नए भवन, मूक-बधिर एवं नेत्रहीन संभाग स्तरीय आवासीय विद्यालय तथा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की कार्डियोथोरेसिक यूनिट का भी लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
2 करोड़ से बना है विधि महाविद्यालय
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पास कायड़ रोड पर नवनिर्मित राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के निर्माण में 2 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत आई है। महाविद्यालय में 19084.33 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष, कक्षा-कक्ष, बॉयज कॉमन रूम, गर्ल्स कॉमन रूम निर्मित किए गए हैं।
मूक बधिर नेत्रहीन विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
कोटड़ा स्थित मूक बधिर नेत्रहीन संभागीय आवासीय विद्यालय के निर्माण से संभाग के दर्जनों विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर रहने पढ़ने की सुविधा मिलेगी। यह भवन तीन करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बना है। भवन में 48 छात्रों के लिए छात्रावास, प्रशासनिक ब्लॉक, कक्षा कक्ष, लाइब्रेरी एवं कम्प्यूटर रूम आदि का निर्माण किया गया है।
बाइपास सर्जरी होगी जेएलएन अस्पताल में
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्डियोथोरेसिक यूनिट के निर्माण में 87.82 लाख रुपए की लागत आई है इस यूनिट में 2 ऑपरेशन थियेटर, दो वार्ड, 20 बेड एक आईसीयू का निर्माण किया गया है। यूनिट के शुरू होने से अजमेर संभाग के रोगियों को विशेष सुविधा म