- Hindi News
- क्षतिग्रस्त नाले काे दुरुस्त करवाने की मांग
क्षतिग्रस्त नाले काे दुरुस्त करवाने की मांग
टॉडगढ़उपखंड मुख्यालय पर तेजा चौक के पास एक क्षतिग्रस्त नाला ग्रामीणों के लिए सालभर से मुसीबत का सबब बना हुआ है। आए दिन इस नाले पर हादसे हो रहे है। लेकिन, उपखंड प्रशासन आंखे मंदू बैठा है।
स्थानीय ग्रामीण भूपेन्द्रसिंह छाया, अमरसिंह, धर्मवीरसिंह रावत, राजेन्द्रसिंह, ईश्वरसिंह, निलेश जैन, तेजपालसिंह, नवर| जैन, अब्दुल बाईद, दयालसिंह, राजकिशोर सेन, विरमसिंह, प्रकाश नागर, चतरसिंह आदि ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जाताते हुए बताया कि इस नाले से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन चालक इस नाले के चपेट में रहें है। वहीं यह नाला कीचड़ से लबालब होने कारण ग्रामीणों को संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। इस नाले के ऊपर होकर कानातों की बैर पाडल, नर्सरी के तालाब का का रास्ता गुजरता है। बारिश में ग्रामीणों का नाले पर से गुजरा भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त नालें को जल्द दुरूस्त करवाने की मांग की है।