पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन से अंधरे में पांच गांव

दो दिन से अंधरे में पांच गांव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंजारीग्राम पंचायत के पांच गांवों में पिछले दो दिनों से छाया हुआ है। विद्युत निगम की अनदेखी के कारण गत दो दिन पहले गांव में लगा निगम का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्रसिंह बंजारी ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण दो दिन से लाइट नही रही है। निगम के जवाजा कार्यालय पर सुचना देने के बावजूद निगम के सहायक अभियंता अन्य कर्मचारी लापरवाही बरत रहे है। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। बंजारी के बीण, मेवासा, श्रवाण, पालड़ी, समापा, बाला चारट आदि गांवों में दो दिन से बिजली की सप्लाई सुचारू नही होने से ग्रामीणों को किसी हादसे के होने की आंशका बनी रहती है। निगम के सहायक अभियंता ने टालमटोल जवाब देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।