पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक भवन का निर्माण अधरझूल में

सामुदायिक भवन का निर्माण अधरझूल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टॉडगढ़में ग्राम पंचायत प्रशासन की अनदेखी से खुटा की बडी़ नामक मौहल्ले में एक साल से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य अधरझूल में अटका हुआ है। मौहल्लावासियों ने सरपंच भगवानसिंह से सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने की मांग की है। खुटा की बड़ी मौहल्ले के भूरसिंह, किशनसिंह, मोहनसिंह, गुलाबसिंह आदि ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन पर भवन निर्माण में जानबूझकर देरी कर रहा है। इस मौहल्ले में सार्वजनिक आयोजन के लिए सामुदायिक भवन नही होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की मांग पर यह सामुदायिक भवन बनाया जा रहा था। लेकिन पिछले एक साल सामुदायिक भवन का कार्य शुरू हाेने के बाद से ही अधूरा पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों ने टॉडगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच भगवानसिंह से जल्द सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने की मांग की है।

जवाजा. खुटा की बड़ी में यूं अधूरा पड़ा सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य।