- Hindi News
- भामाशाह नामांकन करवाने के लिए उमड़े ग्रामीण
भामाशाह नामांकन करवाने के लिए उमड़े ग्रामीण
निकटवर्तीबलाड ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार को भामाशाह नामांकन शिविर शुरू हुआ। सरपंच मेणीदेवी एवं समाज सेवी सम्पतसिंह के सहयोगियों द्वारा शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया। सरपंच ने पंचायतवासियों से आग्रह किया कि शिविर में पूरे दस्तावेजों सहित उपस्थित होंवे ताकि उन्हें सुविधा बनी रहें। शिविर प्रभारी अधिकारी बीडीओ राजबाला मीणा के निर्देशन में कार्यवाहक नायब तहसीलदार प्रवीण आर्य, गिरदावर मिठ्ठन, लाल जोधावत धर्म सिंह रावत आदि की राजस्व टीम, प्रथम सत्यापक राजीव दुबे तथा कृषि पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह राम प्रसाद की टीम तथा महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं तथा अन्य विभागीय टीमों ने मौके पर भारी तादाद में आये शिविरार्थियों को बड़ी मुस्तैदी एवं तल्लीनता के साथ लाभान्वित कराया। यशपाल सिंह की कम्प्यूटर सेवा टीम तत्परता के साथ डेटा फीडिंग कार्यवाही में जुटे रही। बीडीओ के अनुसार बलाड में शनिवार को 157 महिला मुखियाओं से जुड़े 397 सदस्यों का भामाशाह नामांकन संबंधी एवं जरूरतमंद 141 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनवाने हेतु नामांकन किया गया शिविर का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और दोपहर 2 बजे तक 127 महिला मुखियाओं से जुड़े 386 सदस्यों का भामाशाह नामांकन कर लिया गया, साथ ही 96 आधार हेतु नामांकन कर लिये गए। दिनभर लोगों का बड़ा जमावडा रहा। बीडीओ मीणा ने बताया कि यह शिविर मंगलवार एवं बुधवार को भी ज़ारी रहेगा।