देवाता अतीतमण्ड में शिविर आज
जवाजा। भामाशाहयोजना के तहत नकद गैर नकद लाभ भामाशाह प्लेटफाॅर्म के माध्यम से पात्र व्यक्ति परिवार को सुनिश्चित करने हेतु सीडिंग का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। विकास अधिकारी विजयसिंह रावत ने बताया कि इसके तहत जवाजा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देवाता एवं अतीतमण्ड में 15 फरवरी को भामाशाह सीडिंग शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि भामाशाह सीडिंग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासी आवश्यक दस्तावेज समेत उपस्थित होकर सीडिंग संबंधी कार्य में सहभागी बन रहे हैं।