- Hindi News
- एपीओ प्राचार्य हुए रिलीव, चार्ज को लेकर थमी माथापच्ची
एपीओ प्राचार्य हुए रिलीव, चार्ज को लेकर थमी माथापच्ची
स्थानीयराजकीय महाविद्यालय के एपीओ प्राचार्य एसआर रिणवां काफी माथापच्ची के बाद आखिर सोमवार को रिलीव हो गए। शनिवार को कार्यवाहक प्राचार्य के चार्ज देने को लेकर दो प्राचार्य कतार में लग गए थे। इसके चलते दिनभर खींचतान होती रही। आखिर कॉलेज शिक्षा के उपनिदेशक के निर्देशों के बाद एक महिला व्याख्याता को चार्ज दिया गया। दो दिनों की कशमकश के बाद रिणवां सोमवार को रिलीव हो गए। उनके रिलीव होते ही कॉलेज में प्राचार्य का चार्ज लेने को लेकर दो दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया। दोपहर दो बजे प्राचार्य एसआर रिणवां ने कॉलेज की वरिष्ठ व्याख्याता सुलेखा शेखावत को प्राचार्य का चार्ज दे दिया। इससे पहले प्राचार्य के चार्ज को लेकर बड़ी संख्या में छात्र भी कॉलेज परिसर में गए। इससे दिनभर कॉलेज परिसर में गहमागहमी रही। चार्ज हस्तांतरण के बाद विद्यार्थियों के साथ कॉलेज स्टाफ ने राहत की सांस ली।