पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुधरेगी कांसाेलाब तालाब की दशा

सुधरेगी कांसाेलाब तालाब की दशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोल| मनरेगायोजनांतर्गत जायल पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में मॉडल तालाबों की दशा सुधारने को लेकर विभिन्न कार्यों के लिए कलक्टर ने 11 करोड़ 17 लाख 51 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। मनरेगा के लेखाकार प्रदीप गौड़ ने बताया कि मनरेगा के तहत क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत मॉडल तालाबों की दशा सुधारने को लेकर विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। मॉडल तालाब के रूप में दशा सुधरने से विभिन्न कार्य होने से ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। स्वीकृत मॉडल तालाबों की दशा सुधारने के लिए मिट्‌टी खुदाई, पट्‌टे घाट निर्माण, पेचिंग कार्य, चबूतरा निर्माण, रपट, समतलीकरण, विस्तार, खाई फेंसिंग, पौधरोपण सहित अनेक कार्य करवाएं जाएंगे। खुदाई कार्य होने से जल संरक्षण जल स्तर बढ़ने से लाभ होगा तथा जल भराव क्षमता बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल संकट से छुटकारा मिलेगा। इसी प्रकार पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण निर्माण कार्य से आभा में निखार आएगा।

31 मार्च तक करने है कार्य पूर्ण

रोल तालाब पर 25.64 लाख खर्च होंगे