पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाद की सूचना पर गए एएसआई के साथ मारपीट

विवाद की सूचना पर गए एएसआई के साथ मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जायल| जिलेके बड़ी खाटू थाने के सहायक उपनिरीक्षक के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक गोपालराम विश्नोई की रिपोर्ट पर कसनाऊ निवासी सुरेश, सिणगारी, गट्टू, अनिता जाट उसके साथियों के खिलाफ मारपीट कर राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया गया। जानकारी के अनुसार कसनाऊ निवासी सीताराम जाट गांव की ही मेहबूब बानो के बीच लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों के परिजनों के बीच शनिवार को अचानक झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक विश्नोई की सीताराम जाट के परिजनों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके से नत्थूराम जाट, छोटू खां कायमखानी यूसुफ खान को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कसनाऊ की मेहबूब बानो की रिपोर्ट पर सिणगारी, नत्थूराम, सुरेश, गट्टू , अनिता उसके 15-20 साथियों के खिलाफ खेत में घुसकर मारपीट कर लज्जा भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि मेहबूब बानो सीताराम जाट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। गत दिनों मेहबूब बानो ने जमीन गिरवी रखकर सीताराम से नकदी ली थी। तय समय पर राशि वापस देने के दौरान सामने आया कि सीताराम ने गिरवी रखी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। उधर सीताराम की ओर से न्यायालय के जरिए मेहबूब बानो के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करवा दिया गया। लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच लेनदेन के विवाद को लेकर बड़ी खाटू पुलिस की इस मामले में ढिलाई सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

इधरपरिजनों ने लगाया महिला से मारपीट का आरोप: इघरसीताराम जाट के परिजनों ने एएसआई गोपाल राम पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि पुलिस इस मामले में दबाव में काम कर रही है। वह दूसरे पक्ष का मामला दर्ज कर लेती है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।