पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैंणियाद में प्रतियोगिता आयोजित

भैंणियाद में प्रतियोगिता आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंणियादकी अंजुमन ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी की ओर से युवाओं बच्चों में दिनी इनामी मुकाबला रखा गया।

प्रथम स्थान मुहम्मद अशरफ पुत्र सुलतान खां, द्वितीय अ. सत्तार पुत्र मुहम्मद हुसैन खिजरपुर तृतीय स्थान सद्दाम हुसैन पुत्र गनी खां शेरानी आबाद रहे। जिन्हें जोधपुर के हजरत मौलाना साजिद साहब ने क्रमश: 2000, 1500 1100 रुपए का पुरस्कार दिया।

उन्होंने कहा कि हमें दुनियावी इल्म के साथ दिनी जानकारी भी होनी चाहिए। हमारी दीनीयात अच्छी होगी तो हम आगे भी हर क्षेत्र में कामयाब रहेंगे। मुकाबलों में खाटू, बरनेल, जायल, शेरानी आबाद, जमड़ा, बीड़, दांता, खुनखुना, भैंनियाद के 185 बच्चों युवाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर लुकमान हकीम, मौलाना अ. रहमान, मो हुसैन, अली खां, लाल खां, एजाज खां, कारी अहमद अली, बल्लू खां, उस्मान गनी, हसन खां, सुल्तान खां आदि मौजूद थे।