फरड़ोद में जनप्रतिनिधियों का स्वागत
जायल आंचलिक| फरड़ोदमें मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। सरपंच हनुमान फरड़ोद पंचायत समिति सदस्य श्रवण बिडियासर का साफा माला पहना कर सम्मान किया गया। इस दौरान उपसरपंच राधाकिशन जांगिड़, पूर्व सरपंच मोगराज सोनी, समाजसेवी भूरा राम फरड़ोद, भुगानराम बिडियासर, भागाराम, पप्पूराम, लिछमाराम जाखड़, गनी मोहम्मद, मुकेश पुरी, जेठाराम मेघवाल, पूर्णाराम फरड़ोद, सीताराम बिडियासर, मंगा राम, मदनलाल फरड़ोद, केवलचंद जांगिड़, शंकरदास, पूनाराम कंकड़ावा, हाजी अनवर आदि मौजूद थे। सरपंच मंडल सदस्य दोनों ने मिलकर गांव विकास के लिए कार्य करने की बात कही।
जायल आंचलिक. फरड़ोदमें जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते ग्रामीण।