स्काउट शिविर 12 फरवरी से
स्वास्थ्य केंद्र पर रिक्त पद भरने की मांग
संतों की समाधियों का शिलान्यास आज
बासनी| अखिलभारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनवर चौहान ने सांसद सीआर चौधरी को पत्र लिखकर मांग की है कि बासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से स्टाफ की कमी है। इसके कारण मरीजों के साथ परिजनों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पत्र में चौहान ने लिखा है कि दो चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर हैं। जबकि नर्स ग्रेड प्रथम का पद रिक्त है। इसके अलावा नर्स ग्रेड द्वितीय के 5 पद, असिस्टेंट रेडियोग्राफर के एक पद, फार्मासिस्ट का एक पद, लैब टेक्नीशियन का एक पद, वरिष्ठ लिपिक का एक पद, कनिष्ठ लिपिक का एक पद, महिला चिकित्सक का एक पद, वार्ड बॉय के दो पद और स्वीपर का एक पद रिक्त पड़ा है।