पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोल क्षेत्र में भवन को तरस रहे हैं 45 स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण परेशान

रोल क्षेत्र में भवन को तरस रहे हैं 45 स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारचिकित्सा सुविधा के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है मगर गांवों में कहीं उप स्वास्थ्य केंद्र नाकारा पड़े हैं तो कहीं खुद का भवन ही नसीब नहीं हो रहा है। इससे मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जायल पंचायत समिति क्षेत्र में संचालित 91 उप स्वास्थ्य केंद्रों मेें से 45 केंद्र बिना भवन के संचालित हो रहे हैं। गांवों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों को खुद का निजी भवन नसीब नहीं होने से कार्मिकों मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी भवन के अभाव में किराये के रूप में छोटा मकान मिलने से सरकार द्वारा उपलब्ध निशुल्क दवा रखने, प्राथमिक उपचार करने सहित अन्य परेशानी भी होती है।

यहांपड़े हैं नाकारा भवन

क्षेत्रके धारणा, ढेहरी, सोमणा, मांगलोद, जोचीणा में पिछले कई सालों से उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाल नाकारा पड़े हैं। इन्हें ग्रामीण शौचालय के रूप में काम में ले रहे हैं। कहीं नाकारा पड़े केंद्र आवारा पशुओं असामाजिक तत्वों की शरणस्थली बन गए हैं।

रोल| धारणामें नाकारा पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र

हम तो सूचना भेज देते हैं

^क्षेत्रके उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों की स्थिति रिक्त पड़े पदों की सूचना हम उच्चाधिकारियों को भेजते हैं। इन पर कार्रवाई करना उच्च स्तर का मामला है। हम इसमें क्या कर सकते हैं। -राजारामशर्मा, बीसीएमओ, जायल