आप की जीत पर जश्न मनाया
जायल| आमआदमी पार्टी को दिल्ली में मिली जोरदार जीत को लेकर स्थानीय आप विचारधारा के लोगों ने खुशियां जताई। आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी दशरथसिंह राठौड़ के नेतृत्व में कचहरी परिसर में मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई। इस दौरान भागीरथ यादव, मनोज कड़वासरा, कालूराम माली सहित अनेक आप कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार ओमप्रकाश बासट, नरसीराम धेड़ू, बजरंगलाल पारीक आदि ने जीत की खुशी जताई।