बीएलओ की बैठक आयोजित
जायल. पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रगणक (बीएलओ) की बैठक शनिवार को उपखंड अधिकारी मोहनलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम पर दिशा-निर्देश दिए गए।
जाट ने बताया रविवार को बीएलओ वार्डवार बूथ स्तर पर मौजूद रहकर मतदाता सूचियों का पठन करेंगे। साथ ही नए जोड़ने हटाने तथा दावे आपत्तियों 22 दिसंबर तक प्राप्त करेंगे। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस काम में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा मौजूद थे।