25 लाख की लागत से बनेगा उपकोष कार्यालय
जायल. स्थानीयउप कोषाधिकारी कार्यालय के भवन निर्माण के लिए वित्त विभाग द्वारा 25 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। वर्तमान में उपकोष कार्यालय तहसील कार्यालय में अस्थाई रूप से संचालित हो रहा है। उप कोषाधिकारी जगदीश प्रसाद गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से तहसील परिसर में उपकोषाधिकारी कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर स्वीकृति दे दी गई है। वहीं आगामी कुछ समय में जायल में उप कोषाधिकारी कार्यालय के निजी भवन का निर्माण हो सकेगा।