बीएलओ के प्रशिक्षण 29 से
जायल. मतदातासूचियों के पुनर्निरीक्षण दावे आपत्तियों के संबंध में प्रशिक्षण शिविर 29 सितंबर से आयोजित होंगे। निर्वाचक पदाधिकारी उपखंड अधिकारी नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि निर्वाचन विभाग के संभावित मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण संशोधन को लेकर आयोजित होने कार्यक्रम के संबंध प्रशिक्षण शिविर उपखण्ड मुख्यालय पर 29 सितम्बर से चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें नए मैनुअल के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।