पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिंयाला में हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

खिंयाला में हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जायलथाना क्षेत्र के ग्राम खिंयाला में जमीन विवाद को लेकर हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद महिला जिमना देवी प|ी हरिराम जाट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन दिन पूर्व खिंयाला में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस मामले में गंभीर घायल शंकरलाल जाट की जोधपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। जायल थाने में परस्पर मामले दर्ज कराए गए हैं। खिंयाला के राधाकिशन जाट की पुत्रवधू सरोज जाट ने रिपोर्ट में कहा कि खेत में काम करते समय हरिराम जाट, जिमनादेवी, कृष्णा, कैलाशी, रामलाल रमेश ने हथियारों से लैस होकर मारपीट की जिससे उसके चाचा ससुर शंकरलाल गंभीर घायल हो गए। दूसरे पक्ष की जिमना देवी ने रिपोर्ट में बताया कि राधाकिशन, शंकरलाल, धनी देवी, सुमन सहदेव ने खेत में बनी ढाणी में आग लगा दी तथा लाठियों से मारपीट की। घायल राधाकिशन हरिराम जाट का जोधपुर में इलाज चल रहा है।