एसडीएम ने किया संबलन के तहत निरीक्षण
सरकारीस्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता परख को लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे संबलन कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उपखंड अधिकारी मोहनलाल जाट स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संबलन का टेस्ट लेने पहुंचे थे। संबलन के टेस्ट के दौरान उपखंड अधिकारी ने कक्षा 6 में नामांकित 14 बालिकाओं में महज 4 बालिकाएं उपस्थित थीं। प्रधानाचार्य उपमा वार्ष्णेय भी अजमेर का टूर दर्शाकर विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। उपखंड अधिकारी ने बालिकाओं से सामाजिक विज्ञान विषय से जुड़े कई प्रश्न पूछे। इसमें बालिकाएं जवाब नहीं दे पाईं। बालिकाओं की कक्षाओं में दो माह से होम वर्क की कॉपियों भी जांची हुई नहीं पाई गईं। इसी प्रकार विद्यालय प्रबंधन समिति की चार माह से बैठक नहीं हुई थी। उपखंड अधिकारी ने इन पर गहरी नाराजगी जताई।
जायल. बालिकाओं का संबलन के तहत शैक्षिक स्तर जांचते एसडीएम जाट।