खिंयाला जमीन विवाद परस्पर मामले दर्ज
जायल| खिंयालामें जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की और से जायल थाने में परस्पर मामले दर्ज हुए। जायल थानाधिकारी राजेश गजराज ने बताया कि एक पक्ष की और से राधाकिशन की पुत्रवधु सरोज ने रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि वे उनके खेत में खड़े थे। इस दौरान हरि राम जाट, जिमना देवी, कृष्णा कैलाशी, रामलाल रमेश ने लाठियों फर्सियों से उन पर हमला कर दिया। इससे उसके चाचा ससुर शंकर लाल की मथूरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक पक्ष की ओर से हत्या का मामला दर्ज करवाया गया। दूसरे पक्ष की ओर से जिमना देवी ने रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि राधाकिशन, शंकरलाल, धन्नीदेवी, सुमन सहदेव लाठियां लेकर उसके खेत स्थित ढाणी में आए और आग लगा दी। उसके पति परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। बुधवार को राधाकिशन हरीराम का जोधपुर में इलाज चल रहा था।