पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैनिक की ड्यूटी पर मौत, सन्नाटा

सैनिक की ड्यूटी पर मौत, सन्नाटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैनिक की ड्यूटी पर मौत, सन्नाटा

भास्कर न्यूज | जायल

ग्रामरोहिणा के निवासी सिक्किम में तैनात 17 राजपूताना रेजिमेंट में तैनात सैनिक कुंदनमल पारीक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इस सूचना के बाद रोहिणा गांव में सन्नाटा पसर गया। रोहिणा निवासी भारतीय सेना के हवलदार कुंदनमल पारीक की बुधवार रात छाती में दर्द के बाद मौत हो गई। सूचना मिलने पर रोहिणा में काफी लोग जमा हो गए। गुरुवार देर रात तक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीआर छरंग ने बताया कि शनिवार तक उसका शव पहुंचने की उम्मीद है। फौजी की मौत साधारण मौत है। मुख्यालय से सूचना मिलने पर ही आगे कुछ कार्यवाही हो पाएगी। गौरतलब है सैनिक पिछले 15 दिनों पहले गांव में छुट्टी बिताकर सिक्किम गया था। मृतक सैनिक का भाई बीएसएफ में हवलदार है।

रोहिणा में शोक