बाइक सहित दो वाहन चोर पकड़े
जायल. कस्बेसे 22 नवंबर को चोरी हुई लोहे के व्यवसायी भागीरथ बेरा की मोटरसाइकिल गुरुवार को दो युवकों से जब्त कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह बाइक पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से युवक चुरा ले गए थे। दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति से 6 हजार रुपए में बाइक खरीदना कबूला है। पुलिस दोनों आरोपियों के साथ चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले व्यक्ति के घर पहुंची, लेकिन घर पर नहीं मिला। पुलिस ने देर रात युवकों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।