- Hindi News
- निरीक्षण में स्कूल बंद मिला, दूसरे में शिक्षक गायब
निरीक्षण में स्कूल बंद मिला, दूसरे में शिक्षक गायब
जायल. एबीईओमुकेश लोमरोड ने गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोटलियों की ढाणी झाड़ेली का आकस्मिक निरीक्षण किया तो विद्यालय पर ताला लटका मिला। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारा मांजरा में अध्यापक रामदेव बारूपाल, हीराराम, प्रेमसिंह तंवर, मुन्नाराम, शुभराम हस्ताक्षर करके गायब हो गए। इसी प्रकार एबीबीओ जगदीश डिडेल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांगली का निरीक्षण किया तो यहां भी ताला लटका था।
बिना सूचना के सभी अनुपस्थित मिले। सभी शिक्षकों को नोटिस भेजा गया है।