- Hindi News
- अफसरों ने मिलकर बस स्टैंड पर व्यवस्थित करा दिया ट्रैफिक
अफसरों ने मिलकर बस स्टैंड पर व्यवस्थित करा दिया ट्रैफिक
कस्बेमें जगह-जगह खड़े हाथ ठेलों लोडिंग टैक्सियों पर प्रशासन ने गुरुवार को नकेल कस दी। सभी को अलग-अलग जगह व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। लंबे समय से बस स्टैंड पर इस समस्या से लोगों को परेशानी हो रही थी।
कस्बे में बस स्टैंड पर हाथ ठेलों लोडिंग टैक्सियों की भरमार के कारण आए दिन राहगीरों को परेशानी होती थी तथा कई बार झगड़े जैसी नौबत भी जाती थी। उपखंड अधिकारी मोहनलाल जाट, डीवाईएसपी ताराराम बैरवा ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ हाथों-हाथ बस स्टैंड पर लगी लोडिंग टैक्सियों अन्य वाहनों को कब्रिस्तान के सामने खाली जमीन में स्थानांतरित कराया।
उन्होंने मुख्य रोड पर खाली पड़ी अन्य भूमि को लेकर सरपंच मनीराम बासठ ग्रामसेवक लूणाराम को निर्देश दिए कि सफाई करवाकर अन्य वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जाए। बस स्टैंड से हाथ ठेले वालों को पीछे की साइड एक भाग पर स्थाई रूप से शिफ्ट करवा दिया गया। निजी बसों को भी व्यवस्थित खड़े रखने के निर्देश दिए गए। इससे बस स्टैंड परिसर काफी खुला नजर आने लगा। इस दौरान थानाधिकारी रणजीतसिंह मीणा भी साथ थे। बस स्टैंड पर नियमित रूप यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस के दो कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
जायल. कस्बेमें बेतरतीब रूप से खड़े वाहनों को दिशा-निर्देश देते एसडीएम डीवाईएसपी।