पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई पटवार भर्ती परीक्षा, लगाया अतिरिक्त जाब्ता

पांच केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई पटवार भर्ती परीक्षा, लगाया अतिरिक्त जाब्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवार भर्ती परीक्षा कस्बे के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बीकानेर सीकर जिले से जुड़े परीक्षार्थियों की परीक्षा को लेकर कस्बे में शनिवार को दिनभर अभ्यर्थियों की खासी भीड़ नजर आई। परीक्षा में बीकानेर सीकर जिले के 1596 अभ्यर्थियों में से 459 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टैगोर, शेखावाटी, बालिका इंडियन स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए। प्रत्येक केंद्र में जैमर का प्रयोग किया गया तथा सर्किल से जुड़े पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी मंगवाया गया। इसके अलावा एसडीएम मोहनलाल जाट, तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा, बीडीओ अर्चना मौर्या, वृत्ताधिकारी ताराराम बैरवा, सीआई मनोज माचरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस उड़नदस्ते से जुड़े कार्मिक परीक्षा संपन्न करवाने में जुटे रहे।

जायल. एकपरीक्षा केन्द्र के बाहर जमा भीड़।

खबरें और भी हैं...