पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात्रि चौपाल में छाया रहा सड़कों का मुद्दा

रात्रि चौपाल में छाया रहा सड़कों का मुद्दा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके अड़वड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार शाम चौपाल का आयोजन रखा गया। जिसमें जायल उपखण्ड अधिकारी मोहन लाल जाट, जायल तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा, मूण्डवा विकास अधिकारी लूणाराम सहित अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर अड़वड़ सरपंच नीतू सिंह बुगालिया ने अधिकारियों से ठेकेदारों की शिकायत करते हुए कहा कि ठेकेदार सड़कें बनाकर भूल जाते हैं। वापस साइड टूटी सड़कों को ठीक नहीं करते। जबकि नियमानुसार गारंटी पिरियड में रोड को ठीक करना होता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को अपना कार्य जिम्मेदारी से करना चाहिए। चौपाल में उपखण्ड अधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य के लिए 582 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। जिनमें ईग्यार में 203 कार्यों में 193 पानी के टांके, मनरेगा के तहत 75 टांके निर्माण का काम होगा। ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत जोबकार्ड नहीं जोड़े जाने का मुद्दा भी उठाया। रात्रि चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कुचेरा. अड़वड़में रात्रि चौपाल में समस्याएं सुनते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...