अड़वड़ में सुनी जायल विधायक ने जन समस्याएं
अड़वड़गांव के अटल सेवा केेंद्र में बुधवार को हुई जनसुनवाई में भाजपा जिलाध्यक्ष जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार ने ग्रामीणों की पेंशन, बैंक खाते खोलने, भामाशाह कार्ड बनाने को लेकर रही समस्याओं को सुना समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण, छात्र छात्राओं की स्कूल में फर्नीचर, कक्षा कक्ष निर्माण ढाणियों को विद्युतिकरण करने की प्रमुखता से मांग रखी। विधायक ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मूंडवा प्रधान राजेंद्र फिड़ौदा, एसडीएम मोहनलाल जाट, तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा, हेमराज बुगालिया, गेलोली सरपंच मलखशेर खान सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। इस अवसर पर बाघमार ने छावटा मार्ग पर नाली खुरा निर्माण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अड़वड़ में कक्षा कक्ष निर्माण, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में चार दीवारी निर्माण, अड़वड़ में सड़क निर्माण जलापूर्ति के लिए पाइप लाईन डालने, राजकीय स्कूल में फर्नीचर उपलब्ध कराने की घोषणा की। जायल विधायक ने अड़वड़ के आंगनबाड़ी केंद्र पर डेढ़ साल के पवन को दवा पिलाकर राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत की।