ग्रामीणों की समस्याओं का होगा निस्तारण : विधायक
अड़वड़ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को जन सुनवाई का आयोजन रखा गया। जिसमें जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार, जायल उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल जाट, जायल तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा, कुचेरा थानाधिकारी जगदीश सिंह आदि अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक अधिकारियों को बिजली, पानी, रोड सहित विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर सरपंच नीतू सिंह बुगालिया ने ग्राम पंचायत को नहर के मीठे पानी से जोड़ने, बिजली से वंचित ढाणियों को रोशन करवाने कच्ची सड़कों के डामरीकरण की मांग की। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्ष के निर्माण राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की चार दीवारी ऊंची करने की मांग रखी गई। इस मौके पर विधायक बाघमार ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की हर समस्या का शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने विधायक मद से ईग्यार में सीसी ब्लॉक निर्माण, गांवाई नाडी से छावटा मार्ग तक खुर्रा नाली निर्माण तथा धन्नाराम जाट के घर से नाडी के पुल तक खुर्रा निर्माण की घोषणा की।