लाखों के जेवर नकदी चोरी
भास्कर संवाददाता | मूंडवा आंचलिक
यहांडाकघर के पास एक रहवासी मकान से शनिवार रात को चोरों ने सोने के आभूषण और नकदी चुरा ली। थानाधिकारी संग्राम सिंह राजावत ने बताया कि मूलाराम पुत्र रामनिवास जाट ने रिपोर्ट दी कि चोर दीवार कूदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़ दिया। अंदर रखे बक्से, ड्रम आलमारी सहित करीब आधा दर्जन ताले तोड़ते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सोने का टेवटा, अंगूठियां, चांदी के कड़ले, चांदी के छत्र, कंदोरिया, कडिया 20 हजार नकदी पार कर ली। वारदात के दौरान मकान मालिक रामनिवास राव उसकी प|ी आगे वाले कमरे में सो रहे थे। उनका पुत्र मूलाराम परीक्षा देने बाहर गया हुआ था। चोरों ने ताले तोड़ने से पूर्व उन पर कपड़ा लपेट दिया। जिससे उनके टूटने की आवाज ना हो। घटना स्थल पर एक लोहे की राड़ पुलिस ने बरामद की है। घटना की सूचना मिलने पर सुबह 6 बजे थानाधिकारी संग्राम सिंह बीट कांस्टेबल जयपाल मौके पर पंहुचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। दोपहर बाद जायल वृत्ताधिकारी ताराराम भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
पुलिसगश्त बढ़ाने की मांग
इसीमोहल्ले में करीब एक वर्ष पूर्व पांचाराम मुंडेल के घर में भी चोरी हो चुकी है। पुलिस उस चोरी का भी राज अब तक नहीं खोल पाई है। इतने में यह एक ओर चोरी हो गई। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मूंडवा आंचलिक. चोरीके बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।