रीट की फर्जी उत्तर कुंजी बेचने के तीन आरोपी रिमांड पर
थांवलाथाना क्षेत्र के तीन युवकों को रीट की फर्जी उत्तर कुंजी बेचने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने तीन आरोपियों को सात दिनों के पुलिस रिमांड दलाली के दो आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। सीआई मनोज माचरा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी हरियाणा के नारनौल थाना क्षेत्र के करण सिंह, भादरराम ताखर, जयपुर निवासी संतोष सेवदा को एसीजेएम कोर्ट ने सात दिनों के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। वहीं थांवला थाना क्षेत्र के शाहपुरा निवासी आरोपी मुकेश जाट बोलेरो चालक वेदप्रकाश को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में सामने आया था कि मुकेश जाट अजमेर पुलिस में कांस्टेबल है और पिछले साल ही भर्ती हुआ था।